सुबह खाली पेट गर्म पानी से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 13:35

Health Tip: सुबह खाली पेट और रात में सोने से पहले गर्म पानी का सेवन, मिलेगा लाभ

आयुर्वेद में गर्म पानी का इस्तेमाल चिकित्सा के दौरान किया जाता है
अक्सर लोग कहते हैं कि सुबह उठ कर खाली पेट हल्का गर्म पानी पीना चाहिए। इससे कई तरह के फायदे होते हैं। रात में सोने से पहले गर्म पानी का सेवन करना भी अच्छा बताया गया है। बहुत लोग गर्म पानी पीना पसंद नहीं करते। वे फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं। लेकिन गर्म पानी के फायदे अगर आप जानेंगे तो जरूर पीना शुरू करेंगे। आयुर्वेद में गर्म पानी का इस्तेमाल चिकित्सा के दौरान किया जाता है। गर्म पानी पीने से इम्युनिटी भी मजबूत होती है।

पाचन रहता है ठीक
सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया ठीक रहती है। अगर आप सुबह खाली पेट गर्म पानी पीते हैं तो आपको कब्ज जैसी दिक्कत नहीं होगी। पेट साफ रहने से कई बीमारियां दूर रहती हैं। गर्म पानी में थोड़ा नमक मिला कर पीने से और भी फायदा होता है।

शरीर रहता है हाइड्रेट
ठंडे पानी के मुकाबले गर्म पानी पीने से शरीर ज्यादा हाइड्रेट रहता है। आप हमेशा गर्म पानी नहीं पी सकते हैं, लेकिन सुबह खाली पेट और रात में सोते वक्त गर्म पानी पीते हैं तो शरीर हाइड्रेट रहेगी। बाकी समय आप नार्मल पानी पी सकते हैं, लेकिन कभी भी बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीना ठीक नहीं होता।

वजन घटाने में मददगार
गर्म पानी पीने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित करने वाली प्रणाली ज्यादा सक्रिय हो जाती है। अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो गर्म पानी में शहद और नींबू का रस निचोड़ कर पीएं। इससे जल्दी असर दिखेगा।

तनाव होता है कम
गर्म पानी पीने से स्ट्रेस भी कम होता है। गर्म पानी पीने से नर्वस सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है। इससे चिंता कम होती है। गर्म पानी शरीर से टाक्सिक एलिमेंट को भी बाहर निकालने में मदद करता है। इससे शरीर ज्यादा चुस्त-दुरुस्त रहता है। दिमाग भी हमेशा अलर्ट रहता है।

सर्दी-जुकाम से राहत
जो लोग नियमित तौर पर गर्म पानी का सेवन करते हैं, उन्हें जल्दी सर्दी-जुकाम की शिकायत नहीं होती। अगर कभी सर्दी होती भी है तो जल्दी स्वस्थ हो जाते हैं। इससे सिरदर्द में भी राहत मिलती है। अगर गले में खराश की समस्या हो तो गर्म पानी पीने से तुरंत फायदा होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info